फोटो गैलरी

Hindi Newsबद्रीनाथ मार्ग पर चट्टान गिरने से एक यात्री की मौत

बद्रीनाथ मार्ग पर चट्टान गिरने से एक यात्री की मौत

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात पहाड़ से चट्टान और मलवा गिरने से एक यात्री की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मलवा गिरने से रुका मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया गया...

बद्रीनाथ मार्ग पर चट्टान गिरने से एक यात्री की मौत
एजेंसीSat, 01 Aug 2009 05:36 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात पहाड़ से चट्टान और मलवा गिरने से एक यात्री की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। मलवा गिरने से रुका मार्ग आवागमन के लिए खोल दिया गया है।
 
आपदा नियंत्रण कक्ष से शनिवार को प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बारिश के कारण बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऋषीकेश से कुछ आगे गूलर और शिवपूरी के पास पहाड़ से चट्टान और मलवा गिरने लगा था। जिससे उधर से गुजर रहे वाहन और यात्री फंस गए। इसमें राज्य के राजस्व मंत्री दिवाकर भट्ट भी शामिल थे। रास्ते में फंसे कुछ यात्री खुद ही मलवा हटाने लगे तब ही एक चट्टान उन पर आ गिरी। जिससे नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसमें से एक की आज सुबह मौत हो गई। घायलो में पंजाब और हरियाणा के यात्री शामिल हैं। सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने शुक्रवार रात ही मजदूरों की मदद से रास्ता साफ करा दिया। जिससे इस मार्ग पर सुबह से यातायात फिर से चालू हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें