फोटो गैलरी

Hindi Newsगोण्डा में 100 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे

गोण्डा में 100 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में एलगिन ब्रिज पर घाघरा तथा सरयू नदी में पानी का बहाव तेज होने तथा वर्षा एवं नेपाल से पानी छोडे़ जाने के कारण जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है तथा तरबगंज और...

गोण्डा में 100 मजरे बाढ़ के पानी से घिरे
एजेंसीSat, 01 Aug 2009 02:48 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में एलगिन ब्रिज पर घाघरा तथा सरयू नदी में पानी का बहाव तेज होने तथा वर्षा एवं नेपाल से पानी छोडे़ जाने के कारण जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है तथा तरबगंज और कर्नलगंज क्षेत्र के लगभग 100 मजरे बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।

कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में चंदापुर बिरोली के दो मजरों पसियनपुरवा तथा मुखियनपुरवा सहित 70 घरों के नदी की कटान में विलीन हो जाने का खतरा मंडरा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बाढ की आशंका को देखते हुए पूरी सतर्कता बरती जा रही है और सम्बन्धित लोगों को आपदा प्रबन्धन में जुट जाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि बाढ से बचाव तथा राहत कायरे में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ सीधी कार्रवाई होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें