फोटो गैलरी

Hindi Newsसंबंध बनाएं बेहतर

संबंध बनाएं बेहतर

किसी बात को लेकर जब किसी करीबी से मतभेद हो जाता है तो आप अपने अन्य दोस्तों से इसके कारणों को जानने की कोशिश करते हैं। उस वक्त आपकी आपबीती में भावनाएं अधिक होती हैं, यथार्थ कम। किसी भी संबंध में यह...

संबंध बनाएं बेहतर
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Jul 2009 11:14 PM
ऐप पर पढ़ें

किसी बात को लेकर जब किसी करीबी से मतभेद हो जाता है तो आप अपने अन्य दोस्तों से इसके कारणों को जानने की कोशिश करते हैं। उस वक्त आपकी आपबीती में भावनाएं अधिक होती हैं, यथार्थ कम। किसी भी संबंध में यह काफी महत्वपूर्ण होता है कि दोनों एक दूसरे की भावनाओं का कैसे और कितना ख्याल रखते हैं। औरत हो या मर्द जिनके अच्छे संबंध हैं या सुखद पारिवारिक जीवन है या एक बड़ा फ्रेंड सर्कल, उन सब में एक बात कॉमन है, वो यह बखूबी जानते हैं कि लोगों के साथ खुद का तालमेल कैसे बिठाया जाता है। अगर आप ऐसी कमी महसूस करते हैं तो बेशक हमारे इन बातों को गैर करते हुए आप भी अच्छे संबंध बना सकते हैं।

- हमेशा सामान्य रहें। बदलती दुनिया के साथ खुद को तेजी से बदलें।
- जीवन में आशावादी सोच विकसित करने की कोशिश करें। यह दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालती है।
- अपनी भावनाओं को व्यक्त करें। कोई भी बात को अपने अंदर न दबाएं।
- खुद का ख्याल रखना एक सर्वोत्तम उपचार कहलाता है। पर्याप्त नींद लें, संतुलित आहार लें और नियमित व्यायाम करें।   इससे आप में सकारात्मक सोच का विकास होगा।
- किसी भी रिलेशनशिप में कोई बड़ा-छोटा नहीं होता। इस बात का हमेशा ख्याल रखें कि सामने वाले के मन में आपके प्रति ऐसी सोच पैदा न हो। इसके लिए आपको अपने शब्दों और व्यवहार पर नियंत्रण करना आना चाहिए।
- रिलेशनशिप में खुद को बहुत ज्यादा सीमित न करें और न ही सिर्फ अपने बारे में सोचें। इससे सामने वाले को लगता हैं कि आप स्वार्थी होते जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें