फोटो गैलरी

Hindi Newsयुवक की डूबने से मौत

युवक की डूबने से मौत

जैतपुर स्थित आगरा नहर में नहाने गया एक व्यक्ति डूब गया। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है। पुलिस के मुताबिक कालिंदी कुंज के निकट लकड़ी वाले पुल...

युवक की डूबने से मौत
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 31 Jul 2009 09:49 PM
ऐप पर पढ़ें

जैतपुर स्थित आगरा नहर में नहाने गया एक व्यक्ति डूब गया। पुलिस उसके शव की तलाश कर रही है। इस संबंध में हरियाणा पुलिस से भी संपर्क किया गया है।


पुलिस के मुताबिक कालिंदी कुंज के निकट लकड़ी वाले पुल के किनारे अबुल फजल एंक्लेव में रहने वाला रिक्शा चालक रामलील महतो(34) गुरुवार की शाम आगरा नहर में नहाने गया था। उसके दोस्त संजीत और अजय भी उसके साथ थे। कुछ समय बाद रामलीन अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने पर भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस, अग्निशमन, बाढ़ नियंत्रण विभाग और निजी गोताखोरों की भी मदद ली गई। लेकिन अभी तक उसका शव बरामद नहीं हो सका है। पानी का बहाव तेज होने की वजह से माना जा रहा है कि उसका शव बहकर हरियाणा की तरफ  निकल गया होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें