फोटो गैलरी

Hindi Newsऑक्सफोर्ड में चार अवैध भारतीय आव्रजक गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड में चार अवैध भारतीय आव्रजक गिरफ्तार

ऑक्सफोर्ड में आव्रजन अधिकारियों ने एक सुपर बाजार में इस हफ्ते एक छापेमारी के दौरान चार अवैध भारतीय आव्रजकों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान 21 से 36 साल की उम्र के बीच के चार लोगों को आव्रजन...

ऑक्सफोर्ड में चार अवैध भारतीय आव्रजक गिरफ्तार
एजेंसीThu, 30 Jul 2009 11:31 AM
ऐप पर पढ़ें

ऑक्सफोर्ड में आव्रजन अधिकारियों ने एक सुपर बाजार में इस हफ्ते एक छापेमारी के दौरान चार अवैध भारतीय आव्रजकों को गिरफ्तार किया।

छापेमारी के दौरान 21 से 36 साल की उम्र के बीच के चार लोगों को आव्रजन संबंधी अपराधों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। उनमें से एक को बेल्जियम का फर्जी पासपोर्ट और राष्ट्रीय बीमा कार्ड रखने के संदेह में गिरफ्तार किया गया।

हिरासत में रखे गए दो लोगों को देश से बाहर भेजने के आदेश का इंतजार किया जा रहा है जबकि 24 वर्षीय एक युवक को धोखाधड़ी के आरोपों के सिलसिले में ऑक्सफोर्ड की एक अदालत में पेश किया गया। एक अन्य व्यक्ति को जमानत दे दी गई है और उसे देश से बाहर भेजने की कार्रवाई चल रही है। अवैध आव्रजकों को काम देने वाली कंपनियों पर 10 हजार पाउंड प्रति कर्मचारी जुर्माना लगाने का प्रावधान है ।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें