गुजरात विधानसभा में गुजकोका दोबारा पारित
गुजरात कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (गुजकोक) विधेयक में बदलाव करने के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सुझावों को खारिज करते हुए मोदी सरकार ने मंगलवार को इस विधेयक को दोबारा सदन में न केवल पेश किया बल्कि...
गुजरात कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (गुजकोक) विधेयक में बदलाव करने के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल के सुझावों को खारिज करते हुए मोदी सरकार ने मंगलवार को इस विधेयक को दोबारा सदन में न केवल पेश किया बल्कि पारित भी कर दिया।
विपक्षी कांग्रेस के विधायक जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले पर बहस की मांग करते रहे, लेकिन अध्यक्ष अशोक भट्ट द्वारा मांग मंजूर नहीं किए जाने पर कांग्रेस ने सदन का बहिष्कार कर दिया। इसके बाद सत्तारूढ़ पार्टी के सदस्यों ने निर्विरोध तरीके से गुजरात कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (गुजकोक) विधेयक को पारित कर दिया।
गुजरात कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (गुजकोक) विधेयक को दोबारा सदन में पेश करते हुए राज्य के गहमंत्री अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रपति के सुझाए गए बदलावों को सदन द्वारा स्वीकार नहीं किया जा सकता।