फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती

झारखंड में 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती

झारखंड में 17 प्रतिशत युवा पुरूषों और सात प्रतिशत युवा महिलाएं शादी से पूर्व अपने प्रेमी के साथ यौन संबंध बनाती हैं जबकि 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है। अन्तर्राष्ट्रीय जनसंख्या...

झारखंड में 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती
एजेंसीTue, 28 Jul 2009 02:49 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में 17 प्रतिशत युवा पुरूषों और सात प्रतिशत युवा महिलाएं शादी से पूर्व अपने प्रेमी के साथ यौन संबंध बनाती हैं जबकि 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोर-जबरदस्ती की जाती है।

अन्तर्राष्ट्रीय जनसंख्या विज्ञान संस्थान देवनार मुम्बई की एसोसिएट प्रोफेसर उषा राम ने बताया कि एक अध्ययन के अनुसार झारखंड के 22 प्रतिशत युवा पुरूष और 14 प्रतिशत युवा महिलाओं ने अपने प्रेम समबन्धों के अनुभवों के बारे में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ शादी से पूर्व शारीरिक घनिष्ठता (चुम्बन) स्पर्श एंव लैंगिक संबध भी बनाए। उन्होंने बताया कि झारखंड में 24 प्रतिशत महिलाओं के साथ जोरजर्बदस्ती के साथ यौन संबध बनाए जाते है।

राम ने बताया कि जोरजर्बदस्ती द्वारा यौन संबध बनाए जाने के कारण महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। उन्होने बताया कि झारखंड में इन युवा पुरूष और युवा महिलाओं द्वारा जो यौन संबध बनाए गए उनमें से काफी सम्बन्ध असुरक्षित भी थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें