फोटो गैलरी

Hindi Newsविकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं मायावती : दिग्विजय

विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं मायावती : दिग्विजय

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा विकास के क्षेत्र में जा रही पक्षपातपूर्ण रवैये की निंदा की। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकार पर आरोप...

विकास कार्यों में पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रही हैं मायावती : दिग्विजय
एजेंसीMon, 27 Jul 2009 12:59 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती द्वारा विकास के क्षेत्र में जा रही पक्षपातपूर्ण रवैये की निंदा की। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने प्रदेश की बहुजन समाज पार्टी(बसपा) सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश के जिन क्षेत्रों में हमारी पार्टी के सांसद तथा विधायक जीते हैं वहां विकास का कार्य पूरी तरह से ठप है। विघुत आपूर्ति तथा पेयजल का भारी संकट है। हैंडपम्प की कमी है तथा पहले से लगे हुए पम्प खराब हालत में हैं।

सिंह ने कहा कि मायावती ने केन्द्र सरकार को अपने पिछले दो वर्षों में किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियों की पुस्तक भेजने को कहा था लेकिन उन्होंने अभी तक नहीं भेजा।

सिंह ने कहा कि सुश्री मायावती अपना समय केवल ओछी राजनीति करने में ही बिता रही हैं उन्हें प्रदेश के विकास की कोई चिंता नहीं है। यह पूछे जाने पर कि प्रदेश सरकार द्वारा सूखाग्रस्त क्षेत्रों के लोगों की राहत के लिए केन्द्र सरकार को दी गई जानकारी के बाद आप क्या कर रहे हैं,उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार सूखाग्रस्त क्षेत्रों की समीक्षा के लिए अपना एक दल शीघ्र ही प्रदेश में भेजेगा तथा उसकी रिपोर्ट पर यथाशीघ्र कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार को आपदा कोष से पहले ही दी गई धनराशि पर्याप्त है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें