फोटो गैलरी

Hindi Newsकुदरती खूबसूरती

कुदरती खूबसूरती

सौंदर्य प्रसाधनों की एक लंबी लिस्ट है, जिनके साथ कुछ फायदे हैं तो कुछ वादे। पर यदि सौंदर्य का निखार आपको अपनी रसोई से ही मिल जाए, वह भी पूरी तरह हर्बल तरीके से तो फिर तो बात ही क्या! आपकी रसोई में...

कुदरती खूबसूरती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 27 Jul 2009 12:00 AM
ऐप पर पढ़ें

सौंदर्य प्रसाधनों की एक लंबी लिस्ट है, जिनके साथ कुछ फायदे हैं तो कुछ वादे। पर यदि सौंदर्य का निखार आपको अपनी रसोई से ही मिल जाए, वह भी पूरी तरह हर्बल तरीके से तो फिर तो बात ही क्या! आपकी रसोई में अनेक ऐसी चीजें हैं, जो केमिकलयुक्त प्रसाधनों से राहत दिलाकर आपकी खूबसूरती में चार चांद भी लगा सकती हैं।

हल्दी के बिना सब्जी का रंग नहीं चढ़ता। पर आपकी त्वचा के लिए भी यह काफी फायदेमंद है। हल्दी एक बेहतरीन एंटीसेप्टिक है। हल्दी का लेप करने से त्वचा के दाग दूर करने में मदद मिलती है।

घर में आसानी से मिलने वाले टमाटर भी चेहरे के लिए बेहद असरदार होते हैं। टमाटर के टुकड़े को चेहरे पर रगड़कर कुछ समय के लिए छोड़ दें। इससे आपकी त्वचा तरो-ताज रहती है, बल्कि इससे ब्लैकहैड्स दूर करने में भी मदद मिलती है।
 
शहद सेहत के साथ त्वचा के लिए भी गुणकारी है। इसे प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट कहा जाए तो गलत नहीं है। त्वचा के लिए शहद मॉइस्चुराइजर का काम करता है। शहद से मुहांसे दूर करने में मदद मिलती है।

अनेक गुणों से युक्त है ग्वारपाठा यानी एलोवीरा। बाजार में ग्वारपाठा युक्त अनेक सौंदर्य प्रसाधन मौजूद हैं। इससे त्वचा मुलायम बनती है और सर्न बर्न नहीं होता।

विटामिन सी से भरपूर नींबू में तमाम गुण हैं। नींबू प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है। एस्ट्रीजेंट के तौर पर भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में इसे लगाने से रूसी को रोका जा सकता है।

आलू में क्लोरोफिल की मात्रा काफी अधिक होती है। आंखों पर कुछ देर आलू की स्लाइस रखना आंखों के नीचे होने वाले काले धब्बों को दूर करने में मदद करता है। आलू का रस चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव आता है तथा झाइंया दूर करने में मदद मिलती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें