फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व मेयर इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल

पूर्व मेयर इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल को फरीदाबाद में भी झटका लगा है। इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मेयर डॉ.अतरसिंह शनिवार देर रात मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा की मौजूदगी...

पूर्व मेयर इनेलो छोड़ कांग्रेस में शामिल
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jul 2009 09:12 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल को फरीदाबाद में भी झटका लगा है। इनेलो के पूर्व जिलाध्यक्ष और पूर्व मेयर डॉ.अतरसिंह शनिवार देर रात मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।

डॉ.सिंह ने कहा कि वे लोकसभा चुनाव से खुद को इनेलो में उपेक्षित महसूस कर रहे थे। इस कारण उन्होंने चुनाव के दौरान ही इनेलो छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन कांग्रेस में उचित सम्मान के साथ प्रवेश करना चाहते थे। जो उन्हें मुख्यमंत्री भूपेंद्रसिंह हुड्डा ने दिया है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार में भागीदारी का आश्वासन भी दिया है। सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब विपक्ष नहीं बचा है। हुड्डा की नीतियों चलते सभी कांग्रेसी हो रहे हैं। इनेलो-भाजपा तथा हजकां-बसपा गठबंधन अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें