फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रथम विश्व युद्ध का गवाह अंतिम सैनिक का निधन

प्रथम विश्व युद्ध का गवाह अंतिम सैनिक का निधन

प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले ब्रिटेन के पूर्व सैनिक हैरी पैच का निधन हो गया है। वह 111 वर्ष के थे। बिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पैच लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उन्होंने...

प्रथम विश्व युद्ध का गवाह अंतिम सैनिक का निधन
एजेंसीSun, 26 Jul 2009 11:30 AM
ऐप पर पढ़ें

प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले ब्रिटेन के पूर्व सैनिक हैरी पैच का निधन हो गया है। वह 111 वर्ष के थे। बिटिश रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पैच लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

इससे एक सप्ताह पहले ही प्रथम विश्व युद्ध के साक्षी रहे ब्रिटेन के और पूर्व सैनिक व दुनिया सबसे वृद्ध व्यक्ति हेनरी एलिंगम की मौत हो गई थी। वह 113 वर्ष के थे।

पैच की मौत पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कहा कहा, ‘‘हम उनकी पीढ़ी की बहादुरी और त्याग को कभी नहीं भूलेंगे।’’ पैच को राजुकमार चाल्र्स और प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राऊन ने भी याद किया और प्रथम विश्व युद्ध को अपने इतिहास का एक अहम अध्याय करार दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें