फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत का बलूचिस्तान से कोई वास्ता नहीं: चिदंबरम

भारत का बलूचिस्तान से कोई वास्ता नहीं: चिदंबरम

भारत-पाकिस्तान संयुक्त बयान में बलूचिस्तान को शामिल करने पर उठे विवाद को शांत करने के उद्देश्य से गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के आतंरिक मामलों में भारत का कोई हाथ नहीं...

भारत का बलूचिस्तान से कोई वास्ता नहीं: चिदंबरम
एजेंसीSat, 25 Jul 2009 07:39 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत-पाकिस्तान संयुक्त बयान में बलूचिस्तान को शामिल करने पर उठे विवाद को शांत करने के उद्देश्य से गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान के आतंरिक मामलों में भारत का कोई हाथ नहीं है।

समाचार चैनल सीएनएन-आईबीएन को एक साक्षात्कार में चिदंबरम ने कहा कि पाकिस्तान की आंतरिक समस्याओं में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हम क्यों उसमें शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी के बीच मिस्र के शर्म अल-शेख में वार्ता के बाद 16 जुलाई को जारी संयुक्त बयान में ‘बलूचिस्तान खतरे’ को शामिल करने की अनुमति देने के भारत के विवादास्पद कदम के संबंध में एक सवाल के जवाब में चिदंबरम ने यह बात कही।

यद्यपि पाकिस्तान लंबे समय से बलूचिस्तान की अशांति को भड़काने का आरोप भारत पर लगाता रहा है लेकिन यह पहली बार है, जब इस मसले को दोनों देशों के संयुक्त बयान में स्थान दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें