फोटो गैलरी

Hindi Newsबारिश से दिल्ली में पारा लुढ़का

बारिश से दिल्ली में पारा लुढ़का

दिल्ली में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। बारिश की वजह से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है। यहां शुक्रवार सुबह 8.30  बजे तक 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की...

बारिश से दिल्ली में पारा लुढ़का
एजेंसीFri, 24 Jul 2009 12:08 PM
ऐप पर पढ़ें

दिल्ली में हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट आई है। बारिश की वजह से भीषण गर्मी और उमस की मार झेल रहे लोगों को राहत मिली है।

यहां शुक्रवार सुबह 8.30  बजे तक 13.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इससे न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। आद्रर्ता का स्तर भी 95 प्रतिशत रहा।

सफदरजंग मौसम विभाग कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बादल घिरे रहेंगे और दिन में दो या तीन बार बारिश हो सकती है।’’

मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने रहने का अनुमान है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें