फोटो गैलरी

Hindi Newsगंगानदी पर दीघा रेल सहसड़क पुल का निर्माण 2013 तक

गंगानदी पर दीघा रेल सहसड़क पुल का निर्माण 2013 तक

बिहार में गंगा नदी पर दीघा रेल सह सड़क पुल का निर्माण 2013 तक पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा में राज्य के पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामदेव वर्मा के एक...

गंगानदी पर दीघा रेल सहसड़क पुल का निर्माण 2013 तक
एजेंसीWed, 22 Jul 2009 11:48 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में गंगा नदी पर दीघा रेल सह सड़क पुल का निर्माण 2013 तक पूरा कर लिया जाएगा। विधानसभा में राज्य के पथ निर्माण मंत्री प्रेम कुमार ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के रामदेव वर्मा के एक अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में कहा कि गंगा नदी पर दीघा रेल सह सड़क पुल का निर्माण कार्य चल रहा है और 2013 तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह गंगा नदी पर महात्मा गांधी सेतु की मरम्मत का काम भी 2010 तक पूरा हो जाएगा। अभी तक इस कार्य पर 23 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं।
 
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अब्दुल बारी सिद्दिकी के अल्पसूचित प्रश्न के उत्तर में लघु जल संसाधन मंत्री दिनेश प्रसाद ने कहा कि राज्य में 5556 राजकीय नलकूप हैं। जिसमें से 2430 बंद पड़े है। उन्होंने बताया कि बंद नलकूपों को जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें