फोटो गैलरी

Hindi Newsबसपा मनाएगी शर्म दिवस

बसपा मनाएगी शर्म दिवस

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के सौतेले व्यवहार और पेट्रोलियम पदाथरें की बढोत्तरी के विरोध में बुधवार को प्रदेश की सभी 403...

बसपा मनाएगी शर्म दिवस
एजेंसीTue, 21 Jul 2009 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की सत्तारुढ़ बहुजन समाज पार्टी (बसपा) केन्द्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के सौतेले व्यवहार और पेट्रोलियम पदाथरें की बढोत्तरी के विरोध में बुधवार को प्रदेश की सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में शर्म दिवस मनाएगी।
 
बसपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को कहा गया है कि वह प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में में शांति पूवर्क ढंग से विरोध प्रदर्शन करें।
 
गौरतलब है कि बसपा प्रमुख एवं उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने पिछले माह केन्द्र सरकार के सौतेले व्यवहार के विरोध में पिछले माह आन्दोलन की घोषणा की थी।
 
इस बीच उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी विवेक कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती द्वारा कल शर्म दिवस मनाए जाने की घोषणा शर्मनाक ही नहीं निंदनीय है। बसपा का यह कार्यक्रम शर्म दिवस नहीं बल्कि भय दिवस है। बसपा जिलों-जिलों में प्रदर्शन कर जनता में भय पैदा करने के लिए भय दिवस मना रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें