Hindi Newsसड़क हादसे में तीन कांवडि़यों की मृत्यु सात लोग घायल
सड़क हादसे में तीन कांवडि़यों की मृत्यु सात लोग घायल
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के झिंझना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मंगलवार को तीन कांवडियों की मृत्यु हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कुछ कांवडिए बागपत जिले में स्थित...
एजेंसीTue, 21 Jul 2009 06:55 PM
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के झिंझना थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में मंगलवार को तीन कांवडियों की मृत्यु हो गई और सात लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार कुछ कांवडिए बागपत जिले में स्थित पूरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद अपने परिजनों के साथ कार से अपने गांव खोडसमा लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कांवडियों की कार शामली झिंझना मार्ग पर सड़क पर खड़े ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। इस हादसे में अमरकेश देवेन्द्र और खड़ग सिंह की मृत्यु हो गई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल सात लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।