फोटो गैलरी

Hindi Newsशास्त्रीय गायिका गंगूबाई हंगल का निधन

शास्त्रीय गायिका गंगूबाई हंगल का निधन

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की जानी-मानी गायिका गंगूबाई हंगल का संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। डॉक्टर आशो कलामदनी ने बताया कि गंगूबाई (97) की हालत नाजुक होने पर जीवन...

शास्त्रीय गायिका गंगूबाई हंगल का निधन
एजेंसीTue, 21 Jul 2009 12:02 PM
ऐप पर पढ़ें

हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत की जानी-मानी गायिका गंगूबाई हंगल का संक्षिप्त बीमारी के बाद एक अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। डॉक्टर आशो कलामदनी ने बताया कि गंगूबाई (97) की हालत नाजुक होने पर जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

गंगूबाई के पोते मनोज हंगल ने बताया कि उनका निधन सुबह सात बजकर दस मिनट पर हुआ। गंगूबाई अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गयी हैं। गंगूबाई को तीन जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वह 12 जुलाई को घर आ गयी थी। दो दिन बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत के बाद दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

किराना घराने की खयाल गायकी की पुरोधा रही गंगूबाई का जन्म कर्नाटक के धारवाड़ में एक संगीतज्ञ परिवार में हुआ था। पद्म भूषण, पदम विभूषण और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित गंगूबाई ने अपनी सुरीली आवाज से छह दशकों से भी अधिक समय तक संगीतप्रेमियों को सम्मोहित रखा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें