फोटो गैलरी

Hindi Newsचन्दौली फायरिंग की सीबीआई जाँच हो : भाजपा

चन्दौली फायरिंग की सीबीआई जाँच हो : भाजपा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने चन्दौली में सेना की भर्ती के समय हुई फायरिंग और प्रशासनिक लापरवाही की निन्दा करते हुए पूरी घटना की सीबीआई द्वारा जाँच कराए जाने की माँग...

चन्दौली फायरिंग की सीबीआई जाँच हो : भाजपा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 19 Jul 2009 10:55 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी ने चन्दौली में सेना की भर्ती के समय हुई फायरिंग और प्रशासनिक लापरवाही की निन्दा करते हुए पूरी घटना की सीबीआई द्वारा जाँच कराए जाने की माँग की है। उन्होंने इस घटना में मारे गए नौजवानों के प्रति हार्दिक शोक व्यक्त किया है।

इसके साथ ही पार्टी के विधान परिषद सदस्य केदार नाथ सिंह को घटना के बारे में विस्तृत अध्ययन करने तथा पूरी रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजने का निर्देश दिया है। श्री त्रिपाठी ने कहा है कि भर्ती के लिए उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने कोई प्रबंध नहीं किया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें