फोटो गैलरी

Hindi Newsकांग्रेस स्पष्ट करे कि उप्र में किसके साथ है : अखिलेश

कांग्रेस स्पष्ट करे कि उप्र में किसके साथ है : अखिलेश

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ रीता बहुगुणा जोशी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पैदा हुए हालात में जहां एक ओर कांग्रेस और बसपा टकराव की...

कांग्रेस स्पष्ट करे कि उप्र में किसके साथ है : अखिलेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Jul 2009 09:17 PM
ऐप पर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के विरुद्ध प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा़ रीता बहुगुणा जोशी की आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद पैदा हुए हालात में जहां एक ओर कांग्रेस और बसपा टकराव की भंगिमा में खड़े हैं। समाजवादी पार्टी ने कहा है कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश में वह बसपा के साथ है अथवा सपा के साथ।


प्रदेश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी और बसपा के साथ संबंधो को लेकर दुविधाग्रस्त लगती है और सपा कार्यकर्ता यह समझ ही नही पा रहे हैं कि कांग्रेस सपा के साथ है अथवा बसपा के साथ। कांग्रेस को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।
      

यादव ने प्रदेश सरकार को आसन्न सूखे की स्थिति से निपटने के प्रति लापरवाह होने का आरोप लगाया और कहा कि प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति ध्वस्त है , जनता तबाह हो रही है और कांग्रेस सपा एवं बसपा के साथ अपने संबंधो को लेकर दुविधा का शिकार है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें