Hindi Newsयुवक का शव बरामद, दो हिरासत में
युवक का शव बरामद, दो हिरासत में
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के मंझनपुर क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार धरमुआपुर गांव निवासी महेन्द्र रात मोटरसाइकिल पर मंझनपुर से गांव जा रहा था।...
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 16 Jul 2009 11:29 PM
ऐप पर पढ़ें
उत्तर प्रदेश में कौशाम्बी के मंझनपुर क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक युवक का शव बरामद किया। पुलिस के अनुसार धरमुआपुर गांव निवासी महेन्द्र रात मोटरसाइकिल पर मंझनपुर से गांव जा रहा था। कस्बे से करीब एक किलोमीटर दूर उसका रक्तरंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महेन्द्र फोटोग्राफर का काम करता था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि युवक की हादसे में मृत्यु हुई है या किसी ने हत्या की है। मामले की छानबीन की जा रही है।