फोटो गैलरी

Hindi Newsहिलेरी की यात्रा, मुंबई पुलिस एलर्ट

हिलेरी की यात्रा, मुंबई पुलिस एलर्ट

अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत प्रवास के दौरान उनकी मुंबई यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस सुरक्षा इंतजामों को हर लिहाज से पुख्ता करने में जुट गई है। उनका भारत दौरा शुक्रवार से आरंभ हो रहा है। हिलेरी...

हिलेरी की यात्रा, मुंबई पुलिस एलर्ट
एजेंसीThu, 16 Jul 2009 03:58 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री के भारत प्रवास के दौरान उनकी मुंबई यात्रा को देखते हुए स्थानीय पुलिस सुरक्षा इंतजामों को हर लिहाज से पुख्ता करने में जुट गई है। उनका भारत दौरा शुक्रवार से आरंभ हो रहा है।

हिलेरी शहर में उन स्थानों का भी दौरा करेंगी जहां पिछले वर्ष आतंकवादी हमले हुए थे। एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा कि अमेरिकी विदेश मंत्री का यह रुकने का फैसला ‘बहुत सांकेतिक’ है।

आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख के. पी. रघुवंशी ने आईएएनएस को बताया, ‘‘यह खुशी की बात है कि यह गणमान्य अतिथि यहां ठहरेंगी। निःसंदेह, हम सुरक्षा के पूरे इंतजाम करे रहे हैं।’’

रघुवंशी ने कहा कि हिलेरी की यात्रा की वजह से कई राष्ट्रीय और अमेरिकी एजेंसियों ने मुंबई पुलिस के साथ संपर्क साधा है। उन्होंने सुरक्षा इंतजामों के बारे में विवरण देने से इनकार किया। अमेरिकी विदेश मंत्री की सुरक्षा के लिए एटीएस को त्वरित कार्रवाई बल, राज्य अतिरिक्त पुलिस बल, यातायात पुलिस, खोजी कुत्तों के दल, बम निरोधक दस्ते और राज्य व केंद्रीय खुफिया एजेंसियों का भी सहयोग मिलने की उम्मीद है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें