फोटो गैलरी

Hindi Newsभारत से सामरिक भागीदारी के छह आधार: हिलेरी

भारत से सामरिक भागीदारी के छह आधार: हिलेरी

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की अगले हफ्ते होने वाली भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच स्थापित होने वाली नई सामरिक भागीदारी के छह आधार होंगे, जिनमें विदेश नीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कषि,...

भारत से सामरिक भागीदारी के छह आधार: हिलेरी
एजेंसीThu, 16 Jul 2009 11:27 AM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की अगले हफ्ते होने वाली भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच स्थापित होने वाली नई सामरिक भागीदारी के छह आधार होंगे, जिनमें विदेश नीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, कषि, अर्थव्यवस्था और सामरिक चुनौतियां शामिल हैं।

भारत रवानगी की पूर्व संध्या पर हिलेरी ने कहा कि उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच वृहत परिपेक्ष्य में सामरिक भागीदारी पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि भारत और अमेरिका के बीच अत्यंत व्यापक और समग्र वार्ता होगी। मेरा मानना है कि दोनों देशों के बीच पहली बार अत्यंत व्यापक स्तर पर बातचीत होगी।

हिलेरी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंधों के छह आधार होंगे जिनमें स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों के साथ विदेश नीति और सामरिक चुनौतियां शामिल हैं। यह उल्लेख करते हुए कि पहले से किसी निर्णय के बारे में नहीं सोचा जाएगा, अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि यह स्पष्ट है कि मेज पर हर चीज पर बातचीत होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें