फोटो गैलरी

Hindi Newsहरमन-उर्वशी रोमांस

हरमन-उर्वशी रोमांस

ऐसा लग रहा है कि हरमन बावेजा अब प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए ब्रेकअप के दर्द से उबर रहे हैं। अब उन्हें उर्वशी शर्मा के साथ देखा जा रहा है। उर्वशी से उनके रिश्ते काफी करीबी होते जा रहे हैं। उर्वशी से...

हरमन-उर्वशी रोमांस
एजेंसीWed, 15 Jul 2009 02:59 PM
ऐप पर पढ़ें

ऐसा लग रहा है कि हरमन बावेजा अब प्रियंका चोपड़ा के साथ हुए ब्रेकअप के दर्द से उबर रहे हैं। अब उन्हें उर्वशी शर्मा के साथ देखा जा रहा है। उर्वशी से उनके रिश्ते काफी करीबी होते जा रहे हैं।

उर्वशी से हरमन का जिक्र करने पर उनके चेहरा शर्म से कुछ लाल हो गया। शरमाते-शरमाते बोलीं- ‘हरमन और हम एक दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।’

उर्वशी ने बताया कि इस संबंध में वह ज्यादा कुछ नहीं बोलना चाहतीं। हां, हरमन को मैं एक व्यक्ित के रूप में पसंद करती हूं। दोस्ती कौन-सा रूप लेती है, यह बाद में पता चलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें