फोटो गैलरी

Hindi Newsशरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है पूरी नींद

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है पूरी नींद

हम अपनी एक तिहाई जिंदगी सोने में व्यतीत करते हैं। सोना अचेतन अवस्था होती है। सोने से शरीर के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। जब आप सोते हैं.. सोने के दौरान लगातार इस्तेमाल होने वाले...

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है पूरी नींद
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Jul 2009 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

हम अपनी एक तिहाई जिंदगी सोने में व्यतीत करते हैं। सोना अचेतन अवस्था होती है। सोने से शरीर के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है।

जब आप सोते हैं..
सोने के दौरान लगातार इस्तेमाल होने वाले मांसपेशियां और जोड़ रिकवर होते हैं। रक्तचाप कम होता है और हृदय गति कम होती है। उसी दौरान शरीर में ग्रोथ हार्मोन का स्राव होता है। इस दौरान ही दिमाग रोजमर्रा की सूचनाओं को एकत्रित करने का काम करता है।

तनाव, लंबे समय तक कार्य, जीवनशैली के कारण सोने की समस्याएं होती हैं। बिना पूरी नींद के दिमाग और शरीर सही तरीके से फंक्शन नहीं कर पाता। पर्याप्त नींद न लेने से कई तरह की बीमारियां होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त नींद और आराम आवश्यक है।

क्या आप जानते हैं?
चौंकाने वाली बात है कि दिमाग सोने के दौरान ही उतना ही क्रियाशील होता है जितना काम करने के दौरान। सपने दिमाग का जानकारी एकत्रित करने का एक तरीका है।

क्या आपको ज्यादा नींद आती है?
प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत के अनुरूप नींद छह से दस घंटे के बीच होती है। नींद पूरी न होने की वजह से आपका शरीर सही तरीके से फंक्शन कर पाने में सक्षम नहीं होता। नींद पूरी होने से आप दिन भर रिफ्रेश और ऊर्जावान रहते हैं।

पूरी नींद लें 
-कॉफी, चाय, कोला, चॉकलेट का सेवन सीमा में करें। निकोटीन, एल्कोहल और कैफीन से आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती।

-अपने दिमाग और शरीर को रिलैक्स होने का समय दें।

-मेडिटेशन करें, किताब पढ़ें, संगीत सुनें और एरोमाथेरेपी भी करें।

-सोने और जागने का समय निर्धारित करें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें