फोटो गैलरी

Hindi Newsमहिलाएं क्या चाहती है पुरुष में

महिलाएं क्या चाहती है पुरुष में

महिलाएं क्या चाहती है? यह एक ऐसा प्रश्न है जो हमेशा पुरुषों को अपना सर खुजलाने पर मजबूर कर देता है। इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए महिलाएं अब खुद सामने आ रही है और बता रही हैं कि उन्हें अपने सपनों के...

महिलाएं क्या चाहती है पुरुष में
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 13 Jul 2009 10:14 PM
ऐप पर पढ़ें

महिलाएं क्या चाहती है? यह एक ऐसा प्रश्न है जो हमेशा पुरुषों को अपना सर खुजलाने पर मजबूर कर देता है। इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए महिलाएं अब खुद सामने आ रही है और बता रही हैं कि उन्हें अपने सपनों के राजकुमार में क्या चाहिए।
डोली मिंकस्चर के अनुसार वह एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है जो सीधा-सादा हो और जो उन्हे शादी के बाद खुश रख सके। और एबोनी रोजीज के अनुसार पुरुष ऐसा होना चाहिए जिसे रसोई घर की पूरी जानकारी हो तथा महिलाओं के शरीर के हर अंग की पूरी जानकारी हो। लुलो कहती है कि उन्हे ऐसा हमसफर चाहिए संभोग करने के बाद अगर वह उसे बैड से नीचे भी फेंक दे तो उसे गुस्सा ना आए। कुछ विशेष टिप्पणियां पुरुषों के बारे में जो महिलाओं को लुभाती हैं-
1.पुरुषों का भोलापन।
2.पुरुषों की क्लीन शेव।
3.पुरुषों के सोचने की शक्ति।
4.पुरुषों का महिलाओं के प्रति सम्मान।
5.पुरुषों की वह गन्घ जो किसी महंगे आफ्टर शेव लोशन की तरह न हो।
6.वह पुरुष जो महिलाओं को ज्यादा प्यार करे।
7.पुरुष ऐसे होने चाहिए जो संवेदनशील हो।
8.जिन्हें घर का सारा काम आता हो।
9.जो महिलाओं और पुरुषों में भेदभाव न करे।
10.जो महिलाओं को बिस्तर पर खुश कर सके।

परन्तु कुछ महिलाओं का मानना है कि पुरुष कभी भी महिलाओं के दिमाग और मन की बात नही जान सकते और वह महिलाओं के बारे में जानने की आशा क्यो रखते है जबकि महिलाओं को पुरुषों के बारे में नही पता होता की वो क्या चाहते है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें