फोटो गैलरी

Hindi Newsपत्रकार के परिजनों को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद : राज्यपाल

पत्रकार के परिजनों को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद : राज्यपाल

झारखंड के राज्यपाल सैय्याद सिब्ते रजी ने स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार के असामयिक निधन पर उनके परिजनों को पांच लाख रूपए देने की घोषणा की है। रजी ने  राजभवन में स्थानीय रांची एक्सप्रेस...

पत्रकार के परिजनों को पांच लाख रूपए की आर्थिक मदद : राज्यपाल
एजेंसीWed, 08 Jul 2009 02:11 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के राज्यपाल सैय्याद सिब्ते रजी ने स्थानीय दैनिक समाचार पत्र के एक पत्रकार के असामयिक निधन पर उनके परिजनों को पांच लाख रूपए देने की घोषणा की है।

रजी ने  राजभवन में स्थानीय रांची एक्सप्रेस के संवाददाता विनोद कुमार सिन्हा के निधन पर उनके परिजनों को आर्थिक मदद के रूप में पांच लाख रूपए पत्रकार कल्याण कोष से देने की घोषणा की। उन्होंने मीडिया प्रबंधन से भी अपने स्तर से आर्थिक मदद करने का आग्रह किया।

राज्यपाल ने कहा कि दिवंगत पत्रकार की पत्नी को रोजगार दिलाने का भी प्रयास करेगें। उन्होंने कहा कि पांच लाख रूपए की राशि को पत्रकार की पत्नी के नाम बैंक में मियादी जमा खाते में जमा करा दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें