फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के बाद पिछले दो तीन दिन से बारिश नहीं होने के कारण आज भी तापमान में बढो़तरी दर्ज की गई। राजधानी का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो...

दिल्ली में गर्मी से राहत के आसार नहीं
एजेंसीTue, 07 Jul 2009 01:46 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानसून की बारिश के बाद पिछले दो तीन दिन से बारिश नहीं होने के कारण आज भी तापमान में बढो़तरी दर्ज की गई।

राजधानी का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है और न्यूनतम तापमान कल के 27 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में राजधानी में आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान के भी क्रमश. 42 और 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें