फोटो गैलरी

Hindi Newsदुर्घटनाओ में मारे बस गए लोगों की मौत पर राष्ट्रपति ने शोक जताया

दुर्घटनाओ में मारे बस गए लोगों की मौत पर राष्ट्रपति ने शोक जताया

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उत्तराखंड के उत्तराकाशी और टिहरी जिलों में  बस दुर्घटनाओ में करीब 40 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पाटिल ने आज राज्यपाल बी.एल.जोशी को भेजकर उनसे इस संदेश को...

दुर्घटनाओ में मारे बस गए लोगों की मौत पर राष्ट्रपति ने शोक जताया
एजेंसीSat, 04 Jul 2009 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उत्तराखंड के उत्तराकाशी और टिहरी जिलों में  बस दुर्घटनाओ में करीब 40 लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। पाटिल ने आज राज्यपाल बी.एल.जोशी को भेजकर उनसे इस संदेश को मृतकों के परिजनों को भी भेजने का आग्रह किया है। उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। पाटिल इस समय राज्य के दौरे पर है।

उल्लेखनीय है कि इन दुर्घटनाओं में कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई थी और 36 घायल हो गए थे। पहली दुर्घटना में उत्तराकाशी जिले के भटवाडी के निकट 50 यात्रियों से भरी एक बस गंगा नदी में गिर गई। अन्य दुर्घटना में टिहरी जिले के देवप्रयाग में एक बस गहरी खाई में गिर गई थी। इस बस में 37 यात्री सवार थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें