फोटो गैलरी

Hindi Newsआय से अधिक संपत्ति, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला

आय से अधिक संपत्ति, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला

आय से अधिक संपत्ति अजिर्त करने, पद के दुरुपयोग के आरोप और भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, बंधु तिर्की और कमलेश सिंह के...

आय से अधिक संपत्ति, पद के दुरुपयोग और भ्रष्टाचार का मामला
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2009 10:25 PM
ऐप पर पढ़ें

आय से अधिक संपत्ति अजिर्त करने, पद के दुरुपयोग के आरोप और भ्रष्टाचार निवारण एक्ट के तहत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, बंधु तिर्की और कमलेश सिंह के विरुद्ध दो जुलाई को निगरानी थाने में केस दर्ज कर लिया गया।

निगरानी की विशेष अदालत ने एक जुलाई को एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इन चारों के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। मालूम हो इसके पहले कोर्ट के आदेश पर ही दो पूर्व मंत्रियों एनोस एक्का और हरिनारायण राय के विरुद्ध भी आय से अधिक संपत्ति अजिर्त करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। इन दोनों के विरुद्ध वारंट भी जारी किया गया है।

अनुसंधानक सबसे पहले वादी राजीव शर्मा का बयान लेंगे। इसके बाद चारों आरोपियों के बयान कलमबद्ध किये जायेंगे। अनुसंधान तीन जुलाई से शुरू होगा। चारों पूर्व मंत्रियों पर गलत तरीके से संपत्ति अर्जित करने, पद का दुरुपयोग, धोखाधड़ी और विदेशों में अवैध तरीके से निवेश करने के भी आरोप लगाए गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें