फोटो गैलरी

Hindi Newsउ.प्र. में पुलिस अधिकारियों के कई पद रिक्त

उ.प्र. में पुलिस अधिकारियों के कई पद रिक्त

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 84 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून...

उ.प्र. में पुलिस अधिकारियों के कई पद रिक्त
एजेंसीWed, 01 Jul 2009 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 84 पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें से कुछ ऐसे हैं जिन्हें राज्य की मुख्यमंत्री मायावती ने राज्य की कानून व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आम नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए स्वयं सृजित किए थे।
 
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में फैले भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए बने सतर्कता और अभिसूचना विभाग के पुलिस महानिदेशक या अपर पुलिस महानिदेशक के पद खाली चल रहे हैं। अग्निशमन विभाग में भी अपर महानिदेशक महानिरीक्षक उपमहानिरीक्षक समेत कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं।

इसमें पुलिस महानिदेशक स्तर के चार पद रिक्त चल रहे हैं। इनमें सीबीसीआईडी विशेष जांच शाखा अभियोग(प्रासिक्यूशन) और सतर्कता विभाग शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रासिक्यूशन शाखा के माध्यम से पुलिस न्यायालयों में अपराधियों को दण्डित करवाती है जबकि सतर्कता विभाग भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में सरकार को मदद करती है। सरकार ने विभागीय प्रोन्नति समिति बनाकर 1975 बैच के आईपीएस अधिकारियों की महानिदेशक पद पर प्रोन्नति कर चुकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें