फोटो गैलरी

Hindi Newsदिल्ली का किशोर यमुना में डूबा, रिश्तेदार की शादी में आया था

दिल्ली का किशोर यमुना में डूबा, रिश्तेदार की शादी में आया था

अपने रिश्तेदार की शादी में आया किशोर यमुना में स्नान करने के दौरान डूब गया। वह अपने तीन सगे भाइयों के साथ स्नान करने गया था। चार घंटे बाद किशोर का शव बाहर निकाला जा सका। सुभाषनगर निवासी महेन्द्र रावत...

दिल्ली का किशोर यमुना में डूबा, रिश्तेदार की शादी में आया था
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 28 Jun 2009 10:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अपने रिश्तेदार की शादी में आया किशोर यमुना में स्नान करने के दौरान डूब गया। वह अपने तीन सगे भाइयों के साथ स्नान करने गया था। चार घंटे बाद किशोर का शव बाहर निकाला जा सका। सुभाषनगर निवासी महेन्द्र रावत के पुत्र भोला की शुक्रवार को शादी थी। शादी में शीलमपुर दिल्ली निवासी उसके भांजे भी आये हुए थे।

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उनका भांज गौरव अपने तीन भाइयों के साथ यमुना में स्नान करने गया था। वह आगरा होटल के पास दाऊजी घाट पर स्नान कर रहे थे। तीनों भाई स्नान करके लौट आए, परंतु वह काफी देर तक स्नान करता रहा।

इसी बीच वह गहरे पानी में जा पहुंचा। उसे डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। कुछ गोताखोरों ने किशोर को तलाश किया, परंतु वह नहीं मिल सका। करीब चार घंटे बाद पुलिस ने कांटे डालकर शव को निकाला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें