फोटो गैलरी

Hindi Newsडा.निशंक उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री बने

डा.निशंक उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री बने

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल बी.एल. जोशी ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में डा....

डा.निशंक उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री बने
एजेंसीSat, 27 Jun 2009 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।

राज्यपाल बी.एल. जोशी ने राजभवन में आयोजित एक समारोह में डा. निशंक को शपथ दिलाई। राज्य के पांचवें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले डा. निशंक उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

डा. निशंक के साथ तीन कैबिनेट मंत्रियों मदन कौशिक, विशन सिंह चुफाल और मातबर सिंह कंडारी ने भी शपथ ली। यह तीनों पूर्व की खंडूड़ी सरकार में भी कैबिनेट मंत्री थे।

राजभवन में दोपहर करीब दो बजे भारी संख्या में भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। निशंक के शपथ समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजननाथ,सुषमा स्वराज,मुरली मनोहर जोशी,वेंकैंया नायडू,विजय गोयल संगठन मंत्री रामलाल सहित अन्य कई नेता मौजूद थे। प्रदेश के नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी,भगत सिंह कोश्यारी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें