नकली पंप बनाने की फैक्टरी का भांडाफोड़
विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी कंपनी के नाम से नकली पंप बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़ करने का दावा किया है। इस आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है। मौके से पुलिस दजर्नों बने...
विजयनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दूसरी कंपनी के नाम से नकली पंप बनाने की फैक्ट्री का भांडा फोड़ करने का दावा किया है। इस आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया है।
मौके से पुलिस दजर्नों बने हुए अधबने हुए नकली पंप व दूसरी कंपनी के स्टीकर बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक क्रम्पटन ग्रीस नाम से पंप बनाने वाले एक कंपनी ने विजयनगर पुलिस को सूचना दी कि की सेक्टर-12 में उनकी कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर एक व्यक्ति नकली पंप बनाकर बेच रहा है।
इस सूचना पुलिस ने मौके पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने नकली पंप बनाने वाले एहसान पुत्र इमामूद्दीन को अरेस्ट कर लिया। मौके से पुलिस ने 10 बने हुए पंप करीब 30 आधे बने हुए पंप बरामद किए।