फोटो गैलरी

Hindi Newsहथियारों के दम पर कैशियर से सत्तर हजार लूटे

हथियारों के दम पर कैशियर से सत्तर हजार लूटे

शारदा अस्पताल के कैशियर से हथियारों के बल पर 70 हजार रूपये लूट लिये गये। वारदात करीब ग्यारह बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही...

हथियारों के दम पर कैशियर से सत्तर हजार लूटे
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 25 Jun 2009 07:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शारदा अस्पताल के कैशियर से हथियारों के बल पर 70 हजार रूपये लूट लिये गये। वारदात करीब ग्यारह बजे हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना में अस्पताल के कुछ कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक नॉलेज पार्क सेक्टर तीन स्थित शारदा अस्पताल का कैशियर संदीप 70 हजार रूपये लेकर रात्रि करीब ग्यारह बजे सेक्टर अल्फा स्थित अपने घर पर जा रहा था। उसके साथ संजीव और पवन नामक दो अन्य कर्मचारी भी थे।

ये तीनों अस्पताल के गेट से बाहर निकले ही थे कि दो बाइकों पर सवार चार बदमाश आये। ये हाथों में तमंचा लिये हुए थे। बदमाशों ने कैशियर से नकदी लूट ली और फरार हो गये।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी करके बदमाशों की खोजबीन की मगर उनका कहीं सुराग नहीं लगाया जा सका। उधर कहा जा रहा है कि कैशियर को पैसा घर ले जने का अधिकार नहीं था। पुलिस घटना में किसी कर्मचारी का हाथ मान रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें