फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार

देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 77 और निफ्टी 51 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘सेंसेक्स’...

गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार
एजेंसीThu, 25 Jun 2009 04:47 PM
ऐप पर पढ़ें

देश के शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 77 और निफ्टी 51 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘सेंसेक्स’ 77.11अंकों (0.53 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,345.62 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई)का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक ‘निफ्टी’ भी 51.10 अंकों (1.1 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,241.85 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 9.94 अंकों (0.20 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,049.90 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 26.01 अंकों(0.45 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,693.02 पर बंद हुआ।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें