फोटो गैलरी

Hindi Newsसुशील सहित दस सदस्यीय कुश्ती दल जर्मनी रवाना

सुशील सहित दस सदस्यीय कुश्ती दल जर्मनी रवाना

भारतीय कुश्ती महासंघ से चेतावनी मिलने के बाद बीजिंग ओलम्पिक खेलों में देश के लिये इस स्पर्धा में 56 साल के बाद पदक जीतने वाले सुशील कुमार की अगुआई में भारत का दस सदस्यीय दल गुरुवार तड़के जर्मनी के...

सुशील सहित दस सदस्यीय कुश्ती दल जर्मनी रवाना
एजेंसीThu, 25 Jun 2009 04:02 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय कुश्ती महासंघ से चेतावनी मिलने के बाद बीजिंग ओलम्पिक खेलों में देश के लिये इस स्पर्धा में 56 साल के बाद पदक जीतने वाले सुशील कुमार की अगुआई में भारत का दस सदस्यीय दल गुरुवार तड़के जर्मनी के लिये रवाना हो गया।

 
कुश्ती महासंघ के मीडिया मैनेजर खलीफा जसराम ने बताया कि भारतीय पहलवानों का यह दल 26जून से शुरू होने जा रही तीन दिवसीय जर्मन ग्रां प्री कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। सुशील कुमार के लिये बीजिंग ओलम्पिक खेलों में पदक जीतने के बाद यह करीब पहली प्रतियोगिता होगी जो उनके लिये अग्नि परीक्षा होगी क्योंकि इससे पहले वह किसी न किसी कारण से किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सके। इसी कारण उन्हें भारतीय कुश्ती महासंघ की अनुशासन समिति के सामने पेश होना पड़ा था। समिति ने सुशील कुमार को अन्तिम चेतावनी भी दी है।


सुशील कुमार के लिये इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करना उनके कुश्ती कैरियर के लिये बहुत जरूरी है, खासकर अगले साल दिल्ली में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों को देखते हुए यह प्रतियोगिता काफी अहम है। दिल्ली कुश्ती संघ के अध्यक्ष जसराम सिंह ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पहलवानों के प्रदर्शन ही राष्ट्रमंडल खेलों सहित भविष्य की अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिये भारतीय टीम के चयन के लिये आधार बनाया जएगा।

 
जर्मनी के लिये आज रवाना हुई भारतीय टीम इस प्रकार है-
फ्री स्टाइल वर्ग  राहुल आवरे (55किलो), सुशील कुमार (66किलो), रमेश कुमार (74 किलो), अनुज कुमार (84किलो) और राजीव तोमर (120किलो)।
ग्रीक रोमन वर्गः राजेन्द्र (55किलो), रविंदर सिंह (60किलो), राजबीर (74किलो), अनिल (96किलो) और धर्मेन्द्र (120 किलो)।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें