फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रकाश पंत पर भारी पड़ सकते हैं निशंक

प्रकाश पंत पर भारी पड़ सकते हैं निशंक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद भाजपा में तूफान मच गया है। भगत सिंह कोश्यारी की बगावत के बाद खंडूड़ी को हटाने का फैसला लिया गया है। भाजपा हाईकमान और उत्तराखंड विधायक दल...

प्रकाश पंत पर भारी पड़ सकते हैं निशंक
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Jun 2009 12:05 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद भाजपा में तूफान मच गया है। भगत सिंह कोश्यारी की बगावत के बाद खंडूड़ी को हटाने का फैसला लिया गया है।

भाजपा हाईकमान और उत्तराखंड विधायक दल आज नये मुख्यमंत्री का चुनाव करेगा। अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसके लिए बंद कमरों में बैठकों के दौर जारी हैं।

मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जाने भगत सिह कोश्यारी पर खंडूड़ी ने प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। कोश्यारी इस समय राजय सभा सांसद हैं।

भाजपा नए समीकरण पर विचार कर रही है। यदि कोश्यारी को मुख्यमंत्री बनाया जाता है तो उप मुख्यमंत्री गढ़वाल से रमेश पोखरियाल को बनाया जा सकता है। कोश्यारी कुमाऊं से आते हैं।

सूत्रों के अनुसार यदि खंडूड़ी विधायक दल की बैठक में कोश्यारी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हैं तो प्रकाश पंत तथा निशंक के नाम पर भी विचार किया जा सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें