फोटो गैलरी

Hindi Newsमाओवादियों पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं वाम

माओवादियों पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं वाम

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाममोर्चा माओवादियों पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है। मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा हे कि उसका मुकाबला राजनीतिक तौर पर किया जाना चाहिए। उधर भाकपा का भी यही विचार...

माओवादियों पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं वाम
एजेंसीMon, 22 Jun 2009 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ वाममोर्चा माओवादियों पर प्रतिबंध लगाने के खिलाफ है। मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस ने कहा हे कि उसका मुकाबला राजनीतिक तौर पर किया जाना चाहिए। उधर भाकपा का भी यही विचार है।

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव एबी बर्धन ने कहा है कि भारतीय माओवादिओं पर प्रतिबंध लगाने की बजाए इस समस्या का राजनीतिक समाधान सोचा जाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल सरकार के इस माओवादी संगठन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी गृह मंत्री पी चिदम्बरम के बयान से असहमति जताते हुए भाकपा नेता कहा कि प्रतिबंध लगाना समस्या का समाधान नहीं है। बर्धन ने पत्रकारों से कहा कि केंद्र तथा राज्य सरकार को लालगढ़ में शांति पूर्वक कानून व्यवस्था बनाए रखने का हरसंभव प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जल्द बाजी में कोई ऐसा कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे वहां रक्तपात हो और आम आदमी को परेशानी उठानी पड़े। उन्होंने कहा कि वहां धीमी गति और व्यवस्थित ढंग से कानून व्यवस्था स्थापित की जानी चाहिए। गौरतलब है कि गृहमंत्री ने पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा माओवादियों पर प्रतिबंध नहीं लगाने पर आश्चर्य व्यक्त किया है। झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ तथा आंध्र प्रदेश में माओवादियों पर प्रतिबंध है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें