फोटो गैलरी

Hindi Newsशाहरुख के खिलाफ फतवा जारी, इस्लाम से खारिज

शाहरुख के खिलाफ फतवा जारी, इस्लाम से खारिज

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पैगम्बर साहब पर कथित टिप्पणी के खिलाफ रविवार को बरेली के दो धार्मिक संस्थानों से अलग-अलग फतवे जारी किए गए और उन्हें इस्लाम से खारिज कर दिया गया। उनकी टिप्पणी...

शाहरुख के खिलाफ फतवा जारी, इस्लाम से खारिज
एजेंसीSun, 21 Jun 2009 04:05 PM
ऐप पर पढ़ें

सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पैगम्बर साहब पर कथित टिप्पणी के खिलाफ रविवार को बरेली के दो धार्मिक संस्थानों से अलग-अलग फतवे जारी किए गए और उन्हें इस्लाम से खारिज कर दिया गया।

उनकी टिप्पणी के खिलाफ रविवार को बरेली में प्रदर्शन हुए और उनके पुतले जलाए गए। बरेली स्थित दारुल उलूम मजहरे इस्लाम के मुफ्ती मुतीर्रहमान रिजवी और एक अन्य संस्था के प्रमुख मुफ्ती मोहम्मद शुएब रजा कादरी ने शाहरुख के कथित बयान पर दो अलग-अलग फतवे जारी किए। फतवों में कहा गया है कि पैगम्बर रसूल पर टिप्पणी करने वाला व्यक्ति इस्लाम में नहीं रह सकता। उनका निकाह भी अवैध करार दिया गया है यानि शाहरुख खान को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है और उनकी पत्नी के साथ उनके रिश्ते को अलग कर दिया गया है।

फतवे में कहा गया है कि ऐसे शख्स को तौबा करनी चाहिए अगर वह तौबा नहीं करता तो उसे कब्रिस्तान में भी जगह नहीं मिलेगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें