फोटो गैलरी

Hindi Newsमेरठ में स्थिति सामान्य, तीन घंटे की ढील

मेरठ में स्थिति सामान्य, तीन घंटे की ढील

उत्तर प्रदेश में मेरठ नगर के कर्फ्यू प्रभावित चार थाना क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल होने के कारण जिला प्रशासन ने गुरुवार को तीन घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है। यह ढील सुबह नौ बजे से दोपहर 12...

मेरठ में स्थिति सामान्य, तीन घंटे की ढील
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Jun 2009 05:37 PM
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश में मेरठ नगर के कर्फ्यू प्रभावित चार थाना क्षेत्रों में सामान्य स्थिति बहाल होने के कारण जिला प्रशासन ने गुरुवार को तीन घंटे की ढील देने का निर्णय लिया है। यह ढील सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चारों थाना क्षेत्रों में एक साथ दी जाएगी। 
 

मेरठ परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक ब्रज भूषण ने को  बताया कि नगर के कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति तेजी से सामान्य हो रही है। शांति समिति की बैठक के बाद जिला प्रशासन ने कर्फ्यू प्रभावित देहली गेट, लिसाडी गेट,कोतवाली और ब्रह्मपुरी क्षेत्रों में ढील देने का निर्णय लिया। इस दौरान पुलिस को चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस ने अब तक 18 लोगों को हिरासत में लिया है।
 

गौरतलब है कि 16 जून की देर शाम रोहटा रोड पर ट्रैक्टर ट्राली की पार्किग पर विवाद शुरु होने के बाद यह झड़प हुई। उड़ीसा से आए धार्मिक समुदाय के लोगों का स्थानीय नागरिकों से हुए विवाद में पांच लोग घायल हो गए।
इस घटना की शहर में खबर फैलते ही लोग उत्तेजित होकर जगह-जगह सड़कों पर उतर आए। उत्तेजित लोगों ने आगजनी तोड़फोड़ तथा पुलिस पर पथराव किया। जिस पर काबू पाने के लिए पुलिस को देर रात साढे बारह बजे तक लाठी चार्ज करना पड़ा। पथराव में 12 पुलिसकर्मी भी घायल हुए।
 

स्थिति को काबू करने के लिए एहतियात के तौर पर पुराने मेरठ शहर के चार थाना क्षेत्रों ब्रह्मपुरी, लिसाडी गेट, कोतवाली और देहली गेट में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगाना पड़ा था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें