फोटो गैलरी

Hindi Newsचौदह प्रधानमंत्री

चौदह प्रधानमंत्री

डॉ. मनमोहन सिंह सहित आजादी के बाद हमारे देश में कुल चौदह प्रधानमंत्री हुए हैं। तुम्हारे प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे प्रथम प्रधान बने।  हमारे अन्य प्रधान मंत्रियों के नाम हैं- सर्वश्री...

चौदह प्रधानमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Jun 2009 01:49 PM
ऐप पर पढ़ें

डॉ. मनमोहन सिंह सहित आजादी के बाद हमारे देश में कुल चौदह प्रधानमंत्री हुए हैं। तुम्हारे प्रिय चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू हमारे प्रथम प्रधान बने।  हमारे अन्य प्रधान मंत्रियों के नाम हैं- सर्वश्री गुलजारी लाल नन्दा, लाल बहादुर शास्त्री, श्रीमती इंदिरा गांधी, मोरारजी देसाई, चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी, विश्वनाथ प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर, पी वी नरसिंहराव, अटलबिहारी वाजपेयी, एच डी देवगौडम और इन्द्र कुमार गुजराल। ़हमारे देश के अलग-अलग प्रधान मंत्रियों का कार्यकाल भी अलग-अलग रहा। सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहे चाचा नेहरू। उन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक इस पद को सुशोभित किया। दूसरी ओर श्री गुलजारी लाल नन्दा सबसे कम समय तक प्रधान मंत्री रहे। वह दो बार देश के प्रधान मंत्री बने। पहली बार उन्हें 27 मई 1964 को नेहरूजी के निधन पर इस पद पर नियुक्त किया गया। वह 9 जून 1964 तक केवल 13 दिन तक इस पद पर रहे। दूसरी बार वह शास्त्रीजी के निधन पर प्रधान मंत्री बने। उस समय भी उनका कार्यकाल 13 दिन रहा- 11 जनवरी 1966 से 24 जनवरी 1966 तक। हमारे अब तक के सबसे युवा प्रधान मंत्री हुए हैं स्वर्गीय राजीव गांधी। 31 अक्तूबर 1984 को श्रीमती इंदिरा गांधी के निधन के बाद वह सिर्फ 40 साल की उम्र में देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। देश के अब तक के सबसे बुजुर्ग प्रधान मंत्री हुए हैं स्वर्गीय मोरारजी देसाई। वह हमारे पांचवें प्रधान मंत्री थे। 24 मार्च 1977 को जब उन्होंने इस पद की शपथ ली तो उस समय उनकी उम्र 81 साल थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें