फोटो गैलरी

Hindi Newsहिलेरी क्लिंटन घायल, हड्डी टूटी

हिलेरी क्लिंटन घायल, हड्डी टूटी

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बुधवार को गिर पड़ीं और उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता शेरिल मिल्स ने जारी बयान में बताया कि अगले हफ्ते उनकी कोहनी का ऑपरेशन किया...

हिलेरी क्लिंटन घायल, हड्डी टूटी
एजेंसीThu, 18 Jun 2009 12:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन बुधवार को गिर पड़ीं और उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता शेरिल मिल्स ने जारी बयान में बताया कि अगले हफ्ते उनकी कोहनी का ऑपरेशन किया जाएगा।

मिल्स ने बताया कि क्लिंटन बुधवार दोपहर व्हाइट हाउस जाते समय गिर पड़ीं और उनके दाहिने हाथ के कोहनी की हड्डी टूट गई। उनका द जार्ज वाशिंगटन यूनिवर्सिटी अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें घर भेज दिया गया। मिल्स ने यह भी बताया कि विदेश मंत्री जल्द ही कामकाज पर लौट आएंगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें