फोटो गैलरी

Hindi Newsप्रियंका व हरमन नजर आए एक साथ

प्रियंका व हरमन नजर आए एक साथ

प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व प्रेमी का रोमांस काफी समय तक फला-फूला। बाद में प्रियंका ने झटका दिया और हरमन बवेजा तन्हाइयों में वक्त गुजारने लगे। दिल की चोट बरदाश्त नहीं कर पा रहे थे और फिल्मों में भी...

प्रियंका व हरमन नजर आए एक साथ
एजेंसीTue, 16 Jun 2009 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा और उनके पूर्व प्रेमी का रोमांस काफी समय तक फला-फूला। बाद में प्रियंका ने झटका दिया और हरमन बवेजा तन्हाइयों में वक्त गुजारने लगे। दिल की चोट बरदाश्त नहीं कर पा रहे थे और फिल्मों में भी कुछ खास सफलता नहीं मिल रही थी। पर अब दोनों फिर से करीब आने लगे हैं। प्रियंका ने कुछ दिनों पहले हरमन बवेजा और अपने वर्तमान ब्वॉयफ्रेंड शाहिद कपूर के प्रेम की तुलना की थी और उनकी तुलना से लगा था कि बवेजा उनके लिए ज्यादा सही थे। प्रियंका ने कहा था कि बवेजा उन पर कोई अंकुश नहीं लगाते थे, वह कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र थीं। पर शाहिद ‘यह करो, वह न करो’ कह कर अंकुश लगाते हैं। वह स्वतंत्रता नहीं मिलती।

बहरहाल, हाल ही में एक पार्टी में प्रियंका चोपड़ा और बवेजा आमने-सामने हुए, पर दोनों ने एक-दूसरे के प्रति कड़ा रुख नहीं अपनाया, बल्कि अत्यंत ही नरम दिली से मिले। दोनों ने एक-दूसरे के साथ डांस भी किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें