फोटो गैलरी

Hindi Newsपूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव का निधन

पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव का निधन

 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव का निधन सोमवार को कमालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर हो गया। वे 85 वर्ष के थे और वर्ष 1997 से 2000 तक बिहार सरकार में राज्यमंत्री के पद पर रह चुके...

पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव का निधन
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 15 Jun 2009 10:38 PM
ऐप पर पढ़ें

 बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सहदेव प्रसाद यादव का निधन सोमवार को कमालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर हो गया। वे 85 वर्ष के थे और वर्ष 1997 से 2000 तक बिहार सरकार में राज्यमंत्री के पद पर रह चुके थे। विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी  और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और प्रतिपक्ष के नेता राबड़ी देवी ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रसाद ने कहा है कि यादव सामाजिक न्याय के एक मजबूत सिपाही थे और गरीबों व दलितों की सेवा में लगे रहते थे। राजद के प्रदेश अध्यक्ष अब्दूलबारी सिद्दीकी, प्रधान महासचिव रामकृपाल यादव के अलावा प्रो. गुलाम गौस,बादशाह प्रसाद आजद, डा. रामवचन राय, मुन्द्रिका सिंह यादव ओर चन्देश्वर प्रसाद सिंह ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें