फोटो गैलरी

Hindi Newsबदल सकती है जिंदगी

बदल सकती है जिंदगी

दो-तीन साल पहले की बात है। एक रात घर लौटते हुए बीवी ने पूछा, ‘यार, लुई एल हे के बारे में जनते हो।’ तब मुङो उनके बारे में कुछ भी पता नहीं था। उसने कहा, ‘मुङो उनकी ‘यू कैन हील...

बदल सकती है जिंदगी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 12 Jun 2009 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

दो-तीन साल पहले की बात है। एक रात घर लौटते हुए बीवी ने पूछा, ‘यार, लुई एल हे के बारे में जनते हो।’ तब मुङो उनके बारे में कुछ भी पता नहीं था। उसने कहा, ‘मुङो उनकी ‘यू कैन हील योर लाइफ’ चाहिए।’ बाद में जनपथ से वह किताब खरीदी। ऑफिस लौट कर उलटते-पलटते भी अच्छी-खासी किताब पढ़ गया।

लुई दुनिया की मशहूर हीलर हैं। और उनकी यह किताब बेस्टसेलर है। यह सेल्फ हेल्प बुक बताती है कि हम अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं। मन और शरीर की तमाम जकड़नों और परेशानियों से पार पा सकते हैं। लुई महज भाषण या उपदेश नहीं देतीं। असल में वह जो भी कह रही हैं।

उसे खुद करके दिखाया है। उनकी जिंदगी में वह सब कुछ था, जिससे बेचारगी का एहसास हो। जन्म के कुछ महीने के भीतर मां-पिता का तलाक। कुछ बड़ी हुईं, तो बलात्कार की शिकार। जिंदगी के थपेड़े खाते हुए कुछ लाइन पर आई, तो कैंसर चला आया।

 लेकिन लुई धीरे-धीरे खड़ी होती हैं। वह जिंदगी से लड़ती हैं। और अब हम कहते हैं क्या जिंदगी है लुई एल हे की! एक आम शख्स की तरह उन्हें जिंदगी की हर चीज परेशान करती है। लेकिन वह उससे ऊपर उठती हैं। करोड़ों लोगों के लिए मिसाल बनती हैं।

इस सूत्र वाक्य के साथ कि आप अपनी जिंदगी को बदल सकते हैं। ‘हील’ कर सकते हैं। दरअसल, जिंदगी ने आप को जो घाव दिए हैं। उनके साथ आप नहीं जी सकते। ये घाव चाहे मन के हों या शरीर के। उन्हें भरना जरूरी है। वह आप तभी भर सकते हैं, जब भूल जना और माफ करना सीख जएं। उसके लिए जिंदगी को नए नजरिए और अंदाज में जीना जरूरी है।

अब तक आपकी जिंदगी ने जो कुछ भी घाव आपको दिए हैं, उन पर मरहम लगाना जरूरी है। और वह मरहम कोई और नहीं लगाएगा। आप खुद उस मरहम को लगा सकते हैं। यही हीलिंग है। उसके लिए वह सूत्र देती हैं। सबसे पहले अपने आपको स्वीकार करना चाहिए। खुद को प्यार करना चाहिए। तभी सब कुछ बदलेगा। बुद्ध कहते हैं, ‘अपने दीपक बनो।’ एक अलग ढंग से वही बात करती हैं लुई एल हे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें