फोटो गैलरी

Hindi Newsबंद को देखते हुए विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश

बंद को देखते हुए विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश

झारखंड सरकार ने नक्सलियों द्वरा आज झारखंड बंद के आह्वान को देखते हुए जिलों में विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने झारखंड समेत छह...

बंद को देखते हुए विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश
एजेंसीFri, 12 Jun 2009 02:04 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड सरकार ने नक्सलियों द्वरा आज झारखंड बंद के आह्वान को देखते हुए जिलों में विशेष सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है।

राज्य पुलिस मुख्यालय सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने झारखंड समेत छह राज्यों में 24 घंटों के बंद का आह्वान किया है जो आज मध्य रात्रि से शुरू हो गया है। सूत्रों ने बताया कि राज्य में बंद के दौरान फिलहाल किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि सभी जिला पुलिस अधीक्षकों को बंद से निपटने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस को सर्तक रहने का भी निर्देश दिया गया है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें