फोटो गैलरी

Hindi Newsलंदन में बिखरेगी भारतीय संस्कृति की महक

लंदन में बिखरेगी भारतीय संस्कृति की महक

लंदन आगामी दस सितंबर से भारतीय संस्कृति के विविध रंगों में सराबोर रहेगी। भारत में गुजराती मूल के ब्रिटिश उद्योगपति अशोक पटेल की कंपनी सेंस इंटरप्राइसेज लंदन में 10 से 13 सितंबर तक एक महोत्सव का आयोजन...

लंदन में बिखरेगी भारतीय संस्कृति की महक
एजेंसीWed, 10 Jun 2009 01:21 PM
ऐप पर पढ़ें

लंदन आगामी दस सितंबर से भारतीय संस्कृति के विविध रंगों में सराबोर रहेगी। भारत में गुजराती मूल के ब्रिटिश उद्योगपति अशोक पटेल की कंपनी सेंस इंटरप्राइसेज लंदन में 10 से 13 सितंबर तक एक महोत्सव का आयोजन कर रहे हैं। आयोजित महोत्सव ‘विलेज इंडिया एंड एक्सपीरिएंस गुजरात इन यूके’ में लंदन शहर भारतीय परिवेश से सराबोर रहेगा।

गुजरात के अहमदाबाद में इस महोत्सव के पूर्वावलोकन के बाद पटेल ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि ब्रिटेन को भारत की ग्रामीण और शहरी सभ्यता के विविध रूपों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव में गुजरात की कला संस्कृति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। पिछले 40 साल से लंदन में रह रहे पटेल ने बताया कि लंदन के लीसेस्टर में आयोजित होने वाले इस महोत्सव का मकसद विदेशों में पले बढे¸ युवा भारतीयों को अपनी मातृभाषा और अपनी मूल संस्कृति से दूर होने से बचाना है।

इसके अलावा विदेशों में व्यवसाय कर रहे भारतीय मूल के लोगों को भी दुनिया में भारत की तस्वीर पेश करने के लिए इस तरह के प्रयास करने चाहिए। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान उद्यमियों के लिए भी व्यापार मेले का आयोजन किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें