फोटो गैलरी

Hindi Newsजडेजा ने आगरा से भी ठगे सवा करोड़ रूपये

जडेजा ने आगरा से भी ठगे सवा करोड़ रूपये

देवदूत बन कर देश के हजारों लोगों को चूना लगाने वाले महाठग अशोक जड़ेजा ने ताज नगरी आगरा में भी 92 लोगों से लगभग सवा करोड़रूपए ठगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने रविवार को आगरा में बताया कि 92...

जडेजा ने आगरा से भी ठगे सवा करोड़ रूपये
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 07 Jun 2009 05:56 PM
ऐप पर पढ़ें

देवदूत बन कर देश के हजारों लोगों को चूना लगाने वाले महाठग अशोक जड़ेजा ने ताज नगरी आगरा में भी 92 लोगों से लगभग सवा करोड़रूपए ठगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने रविवार को आगरा में बताया कि 92 लोगों ने ज्ञापन देकर ठगी की शिकायत दर्ज कराई है जिसे संज्ञानमें लेकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

उन्होंनें कहा कि मिली शिकायत में ठगी की रकम एक करोड़ तीस लाख रूपए है। उन्होंनें कहा कि अशोक जड़ेजा चूकि अहमदाबाद मेंगिरफ्तार हुआ है इसलिए मामले की जांच के लिए पुलिस टीम को अहमदाबाद भेजा जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें