फोटो गैलरी

Hindi Newsनजरत कांड के 58 आरोपी कोर्ट में पेश

नजरत कांड के 58 आरोपी कोर्ट में पेश

चर्चित नजरत कांड के मुख्य आरोपी आशुतोष अस्थाना सहित 58 आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उनसे मिलने के लिए परिजनों की भीड़ लग गई। मगर पुलिस ने परिजनों को उनसे नहीं मिलने दिया। देश भर...

नजरत कांड के 58 आरोपी कोर्ट में पेश
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 05 Jun 2009 09:31 PM
ऐप पर पढ़ें

चर्चित नजरत कांड के मुख्य आरोपी आशुतोष अस्थाना सहित 58 आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। उनसे मिलने के लिए परिजनों की भीड़ लग गई। मगर पुलिस ने परिजनों को उनसे नहीं मिलने दिया।
देश भर की न्यायपालिका को हिला देने वाला गाजियाबाद का नजरत कांड फरवरी 2008 को अस्तित्व में आया। जब विशेष सीबीआई जज रमा जन ने कोर्ट के प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष अस्थाना सहित 83 लोगों के खिलाफ कवि नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।

इस कांड में कई न्यायिक अधिकारियों का नाम भी सामने आया है। फिलहाल इस मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट के आदेश से सीबीआई कर रही है। शुक्रवार को जांज आरएल धर की ईसी एक्ट कोर्ट में मुख्य आरोपी आशुतोष अस्थाना सहित 58 आरोपियों को पेश किया गया। इस कांड में कई आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। अपनों से मिलने के लिए उनके परिजन कोर्ट के बाहर जमा थे। छोटे बच्चे भी अपने माता-पिता से मिलने आए हुए थे। लेकिन पुलिस ने परिजनों को आरोपियों से नहीं मिलने दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें