फोटो गैलरी

Hindi Newsआखिरकार भाजपा ने स्वीकारा ‘कल्याण फैक्टर से पार्टी को नुकसान’

आखिरकार भाजपा ने स्वीकारा ‘कल्याण फैक्टर से पार्टी को नुकसान’

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने स्वीकार किया कि कल्याण सिंह फैक्टर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी का नुकसान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नहीं सपा को भी क्षति हुई और फायदा कांग्रेस ले गयी।...

आखिरकार भाजपा ने स्वीकारा ‘कल्याण फैक्टर से पार्टी को नुकसान’
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 02 Jun 2009 11:15 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के वरिष्ठ नेता कलराज मिश्रा ने स्वीकार किया कि कल्याण सिंह फैक्टर ने लोकसभा चुनाव में पार्टी का नुकसान किया। उन्होंने कहा कि सिर्फ भाजपा ही नहीं सपा को भी क्षति हुई और फायदा कांग्रेस ले गयी। मंगलवार को गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कलराज मिश्रा ने कहा कि संगठन स्तर पर चूक हुई, ऐसा तो नहीं कह सकते लेकिन अपेक्षित सीटें न मिलने के बारे में जरूर विचार किया जा रहा है।

कलराज मिश्रा ने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद यह मानना गलत है कि भाजपा का राजनीतिक अस्तित्व समाप्त हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही नहीं कांग्रेस भी राष्ट्रीय पार्टी है और इनका समाप्त होना इतना आसान नहीं है। यूपी के चुनाव परिणाम पर यह भी टिप्पणी कि गठबंधन का बहुत लाभ नहीं मिल पाया। पश्चिम की जिन सीटों पर पार्टी ने समझोते किए, उनमें से कुछ वह खुद जीत सकती थी।

भाजपा नेता ने यूपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह अब तक सबसे भ्रष्ट सरकार है। इतनी लूट-खसोट तक कभी नहीं देखी गयी। कटाक्ष किया कि सरकारी विभागों में तय रेट अभी ज्यों का त्यों है। भले मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार समाप्त होने की बात कह रही हों। तबादलों की नयी व्यवस्था पर कलराज मिश्र ने कहा कि इससे भ्रष्टाचार और बढ़ेगा और इसका सीधा असर विकास कार्यो पर पड़ेगा। कहा कि एक ओर ध्वंस और दूसरी ओर निर्माण, ये सारे क्रियाकलाप भ्रष्टाचार का कुत्सित प्रयास हैं।

गंगा की निर्मलता, अविरलता की वकालत करते हुए कलराज मिश्रा ने कहा कि इसके लिए केन्द्र सरकार ठोस कदम उठाए। कहा कि किनारे पर जमा बालू निकालकर व्यवस्था सुधारने के उपाय हों। कहा कि प्रदूषण समाप्त करने के नाम पर अरबों रुपए खर्च कर दिए गए पर इसका असर नहीं दिखा। भाजपा नेता ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जनी चाहिए। प्रदूषण के लिहाज से गंगा एक्सप्रेस-वे योजना समाप्त करने की मांग की

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें